भारत की एक अद्भुत जगह जहाँ आते-जाते हैं ऐलियन्स| Mystery of Kongaka La

 आज तक आपने एलियंस की कई कहानियां और किस्से सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में यहां एलियंस का घर है। दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश विज्ञान के लिए बेहद चुनौतीभरा काम रहा है और हो सकता है कि यही काम दूसरे ग्रहों के वैज्ञानिक भी करते हों। ऐसे में वे अपने किसी यान से धरती पर आ जाते हों तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं। हम भी तो चंद्र ग्रह, मंगल ग्रह पर पहुंच गए हैं।


बहुत से लोग एलियंस पर यकीन करते हैं तो कुछ लोग इनके वजूद को नहीं मानते हैं लेकिन भारत में एक ऐसी जगह भी है जहां दूसरे ग्रह के जीव आते-जाते रहते हैं और कई लोगों ने इनकी मौजूदगी को महसूस भी किया है। एलियंस के किस्से कहानियां लोगों को काफी रोमांचित करते हैं। तो फिर आप भी जानिए कि आखिर भारत में कहां रहते हैं एलिंयस।


दरअसल, भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में कोंगका ला दर्रा स्थित है। एलियंस हंटर्स का कहना है कि यहां रहने वाले लोगों ने कई बार पहाड़ के ऊपर यूएफओ को उड़ते हुए देखा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का दावा है कि यहां यूएफओ का दिखाई देना आम बात है।



यूएफओ का मतलब है उड़न तश्तरी जिसमें दूसरे ग्रह के लोग जिनको एलियन बोलते है, उनका आग मन धरती पर होता है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां उड़न तश्तरी का दिखना हमारे लिए आम बात है। जून 2006 में गूगल सेटेलाइट द्वारा ली गयी फोटो ने भी सबको हैरान कर दिया था। उस सेटेलाइट में यूअफओ यानी उड़न तश्तरी का चित्र आया तब जाकर पहली बार वैज्ञानिकों को विश्वास हुआ कि यह तथ्य वास्तव में सत्य है। तब से न जाने कितनी ही बार यह बात सामने आ चुकी है कि कोंगका ला दर्रा में उड़न तश्तरी देखी गयी है। 


यहां के लोग बताते हैं कि यहां पर उड़न तश्तरी द्वारा भारी संख्या में एलियंस आते-जाते दिखाई देते हैं और उनके स्पेसशिप के निशान भी यहां देखने को मिलते हैं। यहां के लोग कहते हैं कि अगर किसी को सच में एलियंस देखने हो तो आपको एक बार यहां जरूर आना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर महीने में कई बार एलियंस के जहाज आते-जाते देखे गए हैं और कई लोग इनकी तस्वीरें भी खींच चुके हैं। 


बता दें कि कोंगका ला दर्रा हमेशा से वैज्ञानिकों के लिए रहस्य का विषय रहा है। आपको बता दें कि यह दर्रा बेहद ही बर्फीला है जहां लोगों का पहुंच पाना काफी मुश्किल है, लेकिन जो लोग यहां पर जा चुके हैं उनमें से कई लोगों ने दावा किया है कि वो उड़न तश्तरी को देख चुके हैं।


गूगल ने भी अपने सेटेलाइट से इस जगह की पहले भी कुछ रहस्यमयी अंतरिक्ष यान की तस्वीरें ली थीं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आखिर यहां पर कुछ तो ऐसा गहरा राज छिपा है जो दुनिया की नजर से छिपा हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

Top 1000 Mysterious Places in India Bhangarh the haunted place I'm rajasthan

The Perfect Shoe Stand for Your Footwear Wardrobe

Upgrade Your Style with Amiri Jeans: Unleash the Fashionista Within!